तेघरा: तेघड़ा प्रखंड कार्यालय में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया
तेघड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें दर्जनों की संख्या में आए हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। यह शिविर शुक्रवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम के चार बजे तक चलाई गई ।जो पूर्ण रूप से नि:शुल्क है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला ।