बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां के रहने वाले एक व्यक्ति का ऑटो पलटा, हादसे में घायल व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती
कटरा चांद खां निवासी एक व्यक्ति का ऑटो पलट गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। व्यक्ति ने बताया कि वह सवारी लेकर फतेहगंज पूर्वी जा रहा था तभी अचानक से ऑटो घूमाते समय पलट गया और ऑटो को पलटने से बचाते समय उसके पैर में चोट लग गई।