बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की राम गंगा कॉलोनी निवासी एक महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की राम गंगा कॉलोनी निवासी एक महिला को ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ऐमन ज़ैदी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीलीभीत के अरमान से उसकी शादी हुई थी।शादी के बाद अरमान, शाकिर व लैला ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया।