बिजनौर: गांव झलरा निवासी युवक का शव पहुंचा गांव, कश्मीर में की थी आत्महत्या
Bijnor, Bijnor | Oct 8, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव झलरा निवासी निसार अहमद के 19 वर्षीय पुत्र साकिब का शव मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे गांव पहुंचा। साकिब का शव कश्मीर के गांदर बल जिले में उसके कमरे पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। स्थानीय प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिसके बाद बस्ती के लोगो ने आंखों से साकिब को सुपर ए खाक किया है