मांडर: सोसो में भूमि विवाद को लेकर विधायक ने की बैठक
Mandar, Ranchi | Jun 4, 2026 मांडर प्रखंड के सोसो गांव में भूमि विवाद के समाधान को लेकर कांके विधायक सुरेश बैठा ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का प्रयास किया। विधायक ने कहा कि जमीन संबंधी विवादों का समाधान पंचायत स्तर पर ही किया जाना चाहिए, ताकि घर की समस्या घर तक ही सीमित रहे और सामाजिक सौहार्द बना