जलालगढ़: सद्गुरु कबीर आश्रम, सीमा ग्राम में दो दिवसीय सत्संग समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ
जलालगढ़ प्रखंड के सीमा ग्राम स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में महान संत कबीर साहेब की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार हेतु आयोजित दो दिवसीय सत्संग समारोह का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं पूज्य संतों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।