लखीसराय: DM ने राजनीतिक दलों के साथ EVM और VVPAT वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शनिवार 10 बजे वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। जहां डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला समाहरणालय स्थित वेयरहाउस पहुंचकर निरीक्षण में शामिल हुए।