खगड़िया: भदास: पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में प्रबंधकारिणी की बैठक, भवन और खेल मैदान निर्माण का आश्वासन
सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मंगलवार को दिन के दो बजे पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, भदास में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विद्यालय के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक