गोरखपुर: भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर के राकेश श्रीवास्तव ने भाषा के दर्जा हेतु जंतर मंतर पर दिया धरना
भोजपुरी जनजागरण अभियान के तत्वावधान में भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु आज विशाल धरना प्रदर्शन जंतर मंतर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस आंदोलन को समर्थन देने हेतु गोरखपुर के प्रख्यात लोक गायक एवं भोजपुरी एसोशिएसन ऑफ़ इंडिया “भाई “ के राष्ट्रीय राकेश श्रीवास्तव भी शामिल रहे।उक्त की जानकारी रविवार शाम 4 बजे प्राप्त हुआ है।