कांके: मुख्यमंत्री ने आवासीय कार्यालय में झारखंड के निवेश और औद्योगिक विकास की समीक्षा की
Kanke, Ranchi | Apr 25, 2026 मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में निवेश और औद्योगिक विकास की समीक्षा की। शुक्रवार देर रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने टेक्सटाइल, उच्च शिक्षा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, क्रिटिकल मिनरल्स और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।