सिरोही: सिरोही में अमलारी के अभय राजपुरोहित हत्याकांड को लेकर धरना प्रदर्शन, राजपुरोहित समाज ने निकाली न्याय यात्रा
Sirohi, Sirohi | Jul 8, 2026 सिरोही जिले के कालन्द्री थाना क्षेत्र के अमलारी गांव में अभय राजपुरोहित हत्याकांड को लेकर जिला मुख्यालय पर राजपुरोहित समाज ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष और युवा रामझरोखा से न्याय यात्रा निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन कर अभय राजपुरोहित को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग उठाई।