कनवास: एनडीपीएस एक्ट मामले में एक साल से फरार आरोपी को मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Feb 19, 2025 एनडीपीएस एक्ट मामले में एक साल से फरार आरोपी को पुलिस ने बुधवार शाम करीब 6 बजे मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में एक साल से फरार वांछित आरोपी शीतल कुमार खाती को मध्यप्रदेश के भानपुरा से गिरफ्तार किया गया है।