कनवास: नवगठित ग्राम पंचायतों की सूचना चस्पा करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पर SDM को सौंपा ज्ञापन
Kanwas, Kota | Feb 18, 2025 कनवास उपखंड कार्यालय पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे नवगठित ग्राम पंचायतो में जोड़कर नया गठन करने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एसडीएम रामवतार मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर पारेता के नेतृत्व मे सौपा गया। इस दौरान नवगठन पंचायतो की सूचना को चस्पा करने की मांग की गई।