सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के सरीला में वर्षा और ओलावृष्टि से गेहूं की फसलों को हुआ नुकसान, बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी
जरिया थाना क्षेत्र के सरीला में रविवार सुबह खिली धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक चली इस बारिश और ओलों ने खेतों में खड़ी व कटी पड़ी गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। किसानों का कहना है कि अब तेज धूप निकलने पर भीगी फसल सूखकर खेतों में ही चटक जाएगी, जिससे नुकसान और बढ़ेगा।