रांची में टुक-टुक से लूट करने वाला गैंग गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा
रांची, 4 जुलाई: रांची पुलिस ने टुक-टुक (ऑटो) में बैठाकर यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूट में इस्तेमाल किए गए दो टेम्पो, मोबाइल, बैग, प्रिंटर और नकद 5 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे एक व्यक्ति बेंगलुरु से हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहां से धनबाद जाने के लिए उसने रांची रेलवे स्टेशन जाने हेतु एक टुक-टुक किराए पर लिया। ऑटो में चालक समेत पहले से दो लोग बैठे थे।
आरोपियों ने पीड़ित को रेलवे स्टेशन ले जाने के बजाय धुर्वा थाना क्षेत्र के यूकलिप्टस बगान के पास सुनसान इलाके में ले जाकर उसका मोबाइल, बैग, प्रिंटर और 5 हजार रुपये लूट लिए।
घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन और हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का पूरा सामान और घटना में इस्तेमाल किए गए दो टेम्पो बरामद कर लिए।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल कर पहले भी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इस संबंध में धुर्वा थाना में एक और मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
धीरज कुमार सिंह (धुर्वा, रांची)
मेजर यादव (धुर्वा, रांची)
एक विधि-विरुद्ध बालक
बरामद सामान
लूट में प्रयुक्त 2 टेम्पो
1 मोबाइल
कपड़ों से भरा बैग
1 प्रिंटर
₹5,000 नकद
#Ranchi #RanchiPolice #Jharkhand #JharkhandNews #CrimeNews #BreakingNews #LootCase #AutoLoot #Dhurwa #Hatia #PoliceAction #CrimeUpdate #NEWS24JharkhandLive #LatestNews #Dhanbad