दरभंगा: प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत प्रमण्डलीय आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार में जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन-सुनवाई के दौरान आयुक्त ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस जन सुनवाई की जाती है। यह जानकारी सोमवार की शाम 4.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।