नानपारा: नवाबगंज में छठ महापर्व संपन्न, व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर तोड़ा उपवास
नवाबगंज क्षेत्र में चार दिवसीय छठ महापर्व मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़कर भगवान भास्कर से परिवार की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यह लोक आस्था का महापर्व बीते चार दिनों से चल रहा था। समापन के दिन हल्की बूंदाबांदी और बारिश के बावजूद भी सूर्य देव उदय हुए, जिससे श्रद्धालुओ