नानपारा: नानपारा के काली कुंडा सरोवर में छठ पर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया
नानपारा के काली कुडा सरोवर में छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सरोवर में खड़े होकर पूजा करते दिखे। व्रतियों ने सुबह स्नान के बाद ठेकुआ, फल, गन्ना, गुड़, खीर और चावल का प्रसाद तैयार किया। यह प्रसाद बांस की सूप में सजाकर सूर्यदेव को अर्पित किया।