नानपारा: रिसिया पुलिस ने 540 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिसिया पुलिस नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा फुलवरिया मोड के पास भैंसहा वाले रास्ते से एक अभियुक्त को 540 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 291/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम अल्लादीन पुत्र जहरूद्दीन निवासी पंचपुरवा दा० गोकुलपुर थाना रिसिया जनपद बहराइच के मुकदमा पंजीकृत किया तथा अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया।