रहुई: बीआरसी रहुई में कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों और एचएम को प्रशिक्षण दिया गया
Rahui, Nalanda | Oct 26, 2024 रहुई प्रखंड के बीआरसी कार्यालय में शनिवार को दोपहर 1 बजे गणित और विज्ञान के प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग विद्यालयों के वर्ग 6 से वर्ग 8 के 42 शिक्षक व 42 प्रधानाध्यापक शामिल हुए। प्रशिक्षण देने के लिए जिला से चार सदस्यीय टेक्निकल टीम आए थे।