रहुई: डिहरा मोड़ के पास से 15 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Rahui, Nalanda | Oct 24, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के डिहरा मोड़ के पास से रहुई थाना की पुलिस ने बुधवार की रात्रि 8 बजे 15 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पैठना गांव निवासी राकेश बिंद के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर शराब का तस्करी किया जा रहा है।