रहुई: सोनसिकरा गांव में पुल की कमी से किसानों की फसल संकट में, किसान परेशान
Rahui, Nalanda | Oct 24, 2024 रहुई प्रखंड के सोनसिकरा गांव के किसानों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गोइठवा नदी पर पुल नहीं होने के कारण लगभग 100 बीघा धान की फसल जलजमाव की चपेट में आ गई है। यह समस्या पिछले दो दशकों से ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। गुरूवार की सुबह 10 बजे स्थानीय किसान रामप्रसाद यादव ने बताया कि हम कर्ज लेकर खेती करते हैं और हर बार पानी की निकासी न।