रहुई: रहुई बाजार में अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया
Rahui, Nalanda | Oct 25, 2024 आगामी दिवाली और छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत रहुई के रहुई बाजार में शुक्रवार को सुबह 11 बजे अग्निशमन के द्वारा अभियान चलाकर आग से बचाव को लेकर दुकानदारों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही अग्निशमन कृष्णा यादव ने बाजार स्थित कपड़ा दुकान में दुकानदारों को आग से बचाव को लेकर फ़ायर एक्सटिंगुइशर लगाने को कहा। आग से बचाव को लेकर दुकानदारों को पर्चियां भी दिया।