🔥 फायर स्टेशन देहरादून | अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन 🔥
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, फायर स्टेशन देहरादून द्वारा जिला न्यायालय, देहरादून में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान न्यायालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को आग से बचाव, आग लगने के प्रमुख कारणों तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षित कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और आग बुझाने की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन प्रस्तुत कर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 🚒🔥
सतर्कता, सही जानकारी और समय पर उचित कार्रवाई—अग्नि सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#mockdrill
#awareness
Dehradun, Dehradun | Sep 19, 2026