कासगंज: कासगंज शहर में शातिर ठग ने सर्राफा व्यापारी की दुकान से 11 ग्राम सोने की चेन चुराई, ठग फरार
कासगंज शहर में दिनदहाड़े एक ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी की वारदात सामने आई है। ग्राहक बनकर आए एक अज्ञात युवक ने दुकानदार को झांसा देकर 11 ग्राम सोने की चेन चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली कासगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।