नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाया अभियान
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में 9 व 10 मई को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से एक विशेष मुहिम चलाई गयी। इसी क्रम में, जनपद बाराबंकी के समस्त सर्किल क्षेत्र में देर रविवार देर रात को जनपद के टोल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव/मोडिफाइड साइलेंसर/प्रेशर हार्न/हूटर के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।