मुंगेर: पोषण पखवाड़ा: श्री-अन्न से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, उत्कृष्ट कर्मी हुए सम्मानित
Munger, Munger | Apr 13, 2026 पोषण पखवाड़ा के तहत सोमवार दोपहर समाहरणालय स्थित एनआईसी प्रांगण में 0-6 वर्ष के बच्चों के बेहतर पोषण को लेकर श्री-अन्न से बने पौष्टिक खाद्य पदार्थों की स्टॉल प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव, डीपीओ आईसीडीएस गुंजन मौली सहित