चायल: बेनीराम कटरा में सरदार सेना की एकता रथ न्याय यात्रा का शुभारंभ, सामाजिक एकता और जनहित का दिया संदेश
कौशाम्बी। सरदार सेना की ओर से शनिवार को बेनीराम कटरा से एकता रथ न्याय यात्रा का शुभारंभ किया गया। सरदार सेना के संस्थापक एवं जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, न्याय, भाईचारा और जनहित के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।