मनेर: ब्यापुर गांव में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में झड़प, रोड़ेबाजी और कई राउंड हवाई फायरिंग
Maner, Patna | May 24, 2025 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यापुर गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व के विवाद को लेकर झड़प व रोड़ेबाजी के साथ ही एक दर्जन हवाई फायरिंग हुई। इस मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी रही। मामला शनिवार की देर रात 11:05 के करीब की बताई जा रही है। हवाई फायरिंग को लेकर गांव में दहशत का माहौल कायम रहा। हालांकि किसी के हताहत की सूचना नहीं है।