सागर नगर: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए विधायक ने निगम और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक की
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से विधायक शैलेंद्र जैन की पहल पर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंहा, डीएसपी ट्रैफिक मयंक चौहान सहित सभी थानों के प्रभारियों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए विभिन्न विषयों पर चिंता की गई।