सागर नगर: मकरोनिया ओवर ब्रिज और रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दिए निर्देश, विधायक प्रदीप लारिया ने दिया था मांगपत्र
पिछले दिनों नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेतु बंधन योजना (CRIF) अंतर्गत मकरोनिया चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य को पुनरीक्षित फ्लाईओवर की लंबाई बढ़ाने हेतु स्वीकृति प्रदान कराने, मांग पत्र सौंपा था ।