सागर नगर: शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक 19 अप्रैल को, राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष आएंगे सागर
आगामी 19 अप्रेल को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने सगठनात्मक दौरे पर सागर पधार रहे है. इस दौरान नेतागण कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे एवं विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओ से चर्चा कर संगठन को मजबूत बनाने के सम्बन्ध मे बात करेंगे।