बायपास रोड पर स्थित द एस्केप वर्ल्ड रिसोर्ट में गायक निलेश प्रोग्राम कर रहे थे।इसी दौरान कुछ शराबी युवक गाना बंद करने के लिए कहने लगे।निलेश ने ध्यान न देने पर एक युवक ने माइक छीनकर थप्पड़ मार दिया। निलेश ने अपना बचाव किया और युवक को धक्का दिया, जिसके बाद उसके साथी भी विवाद के लिए खड़े हो गए।इस बीच, रिसोर्ट के मैनेजर और स्टाफ ने गायक का बचाव किया।