पीएचसी बरौर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमे पहुंचकर लोगों ने मेले का लाभ उठाया और अपना उपचार कराया। रविवार शाम करीब 4 बजे डॉ शशि ने बताया कि जन आरोग्य मेले में 82 मरीजों का उपचार कर उनको दवा दी गई। ज्यादातर मरीज खासी, जुकाम, व बुखार के आए।