मुरैना नगर: मृतक के परिजनों ने कलेक्टर के बंगले का घेराव किया, पुलिस ने बल प्रयोग किया, गोदावरी गार्डन के सामने मिला था शव
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोदावरी गार्डन के सामने एक युवक का शव पुलिस ने बरामद कर पीएम हाउस में रखवा दिया था, जहां आज शनिवार को पीएम होना था लेकिन मृतक के परिजन और कुछ लोगों के द्वारा हंगामा कर दिया गया और गार्डन संचालक के खिलाफ हत्या का मामला करने पर अड़े रहे उसके बाद कलेक्टर के बदले का घेराव किया जहां पुलिस ने लाठी चार्ज किया है।