मुरैना नगर: आमपुरा के अभिनंदन वाटिका के पास संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला, पुलिस ने शव को पीएम हाउस में रखवाया, जांच शुरू
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आमपुरा पर अभिनंदन वाटिका के पास सड़क पर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची और मृत युवक के शव को लाकर पीएम हाउस में रखवा दिया है, जहां शनिवार को मृत् युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।