मुरैना नगर: एमएस रोड पर कलेक्टर के बंगले के सामने बुलेट सवार युवक अज्ञात वाहन से टकराकर घायल, उपचार के बाद भर्ती
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कलेक्टर के बंगले के सामने एमएस रोड पर बुलेट सवार युवक अज्ञात वाहन से टकरा गया और सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जिसको आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया है।