देवबंद: बड़गांव पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव दल्हेड़ी के पास से किया गिरफ्तार
थाना बड़ागांव पुलिस ने नाबालिग किशोरी को अपहरण कर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार दोपहर 2 बजे दिल्ली देहरादून हाईवे पर गांव दलहेड़ी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निखिल पुत्र धनीराम उर्फ धनी निवासी गांव दल्हेड़ी के रूप में हुई है।