राजगढ़: ऑपरेशन ‘नकेल’ के तहत राजगढ़ थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन व ट्रोमाडोल कैप्सूल सहित शातिर आरोपी गिरफ्तार
Rajgarh, Churu | Apr 18, 2026 मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी रखमान उर्फ रुस्तम पुत्र नवाब खां, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 26 हाल वार्ड नंबर 33, राजगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 100 ट्रामाडोल के नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।