बहेड़ी: मिर्ज़ापुर के रंजीत गांव के पास जंगल में संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम
बहेड़ी के मिर्ज़ापुर रंजीत गांव के पास जंगल में शहतूत के पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका पाया गया शव देखे जाने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई जानकारी मिलते ही आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची मृतक की शिनाख्त शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सियाठेरी निवासी 55 वर्षीय लीलाधर के रूप में हुई है।