रविवार दोपहर 12 बजे उत्तर वन मंडल बैतूल की रानीपुर रेंज में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने बीट क्रमांक 506, भोपाली, जुआझर (बीट 521) और डांगवा (बीट 878) के जंगलों में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया है।