गुमला: माओवादी बताकर धमकी, अश्लील बात करने का दबाव, नाबालिग गायब, अपहरण और अनहोनी की आशंका
Gumla, Gumla | Apr 11, 2026 जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध हालात में लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी को सकुशल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सिसई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी पुत्री कपड़ा सिलवाने गुमला गई थी लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आई।