पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना इलाके में ASI के बेटे की हत्या मामले में 2 गिरफ्तार
शास्त्रीनगर थाना इलाके के एजी कॉलोनी में ASI के बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बर्थ डे पार्टी के दौरान SI श्याम रंजन सिंह के बेटे आर्यन की हत्या का आरोप है। मर्डर के बाद दोनों गोपालगंज के फुलवरिया भाग गए थे। पटना पुलिस ने वहीं से दोनों को पकड़ा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।