पटना ग्रामीण: पटना के रूपसपुर से पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार,ऑटो और चाकू बरामद
ऑटो लिफ्टर गैंग के चार सदस्यों को रूपसपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो और चाकू भी बरामद किया गया है। तीन मजदूरों ने खगौल स्टेशन से मीठापुर के पुरानी बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो पकड़ा था। रास्ते में चाकू दिखाकर बदमाशों ने तीनों मजदूरों से 15 हजार रुपए लूट लिए।