जमालपुर: BPSC परीक्षा में बड़ी लापरवाही: केन्द्राधीक्षक अर्चना कुमारी निलंबित, मोबाइल इस्तेमाल पर कार्रवाई, कई हिरासत में
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (प्रतियोगिता) परीक्षा 2026 के संचालन के दौरान मुंगेर से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। उपेन्द्र ट्रेनिंग एकेडमी +2, मुंगेर में केन्द्राधीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त विशिष्ट शिक्षिका अर्चना कुमारी को परीक्षा कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया