मोहनलालगंज: गोसाईगंज ब्लॉक में जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को किया सम्मानित
मोहनलालगंज के गोसाईगंज ब्लॉक में जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश मुख्य रूप से उपस्थित होकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किए। जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों के प्रतियोगी छात्रों को सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के जरिए बदल रहे विद्यालय के वातावरण और सरकार की प्राथमिकता में खेल भी शामिल है।