कनवास: शांति भंग के आरोप में 1 व्यक्ति को देवली मांजी पुलिस ने गिरधपुरा से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | May 3, 2024 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी पुलिस ने उत्पात मचाकर शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने गिरधरपुरा में उत्पात मचाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की गिरधपुरा में आरोपी गहावीर द्वारा उत्पात मचाकर शांति भंग करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आरोपी को पकड़ा। जिसे धारा 107,151 CRPC के तहत गिरफ्तार किया गया।