कनवास: 20 किलो 320 ग्राम डोडा चूरा के साथ 1 तस्कर को पुलिस ने कनवास तिराहा दरा स्टेशन से किया गिरफ्तार, बोलेरो कार की जब्त
Kanwas, Kota | May 2, 2024 कनवास थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम का डोडा चूरा बरमाद कर तस्कर दयाला गुर्जर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में काम ली जा रही एक बोलेरो कार को भी जप्त किया है। कार्रवाई नेशनल हाईवे 52 कनवास तिराहा दरा स्टेशन पर नाकाबन्दी के दौरान की गई।