कनवास: कनवास में चल रहे रामनवमी मेले का सांस्कृतिक व पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ समापन
Kanwas, Kota | Apr 30, 2024 कनवास कस्बे में रामनवमी उत्सव समिति एवं ग्राम पंचायत के तत्वाधान में चल रहे चौदह दिवसीय रामनवमी मेले का समापन भव्य आतिशबाजी एवं पुरुस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। रामनवमी उत्सव समिति अध्यक्ष मनोज आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम सोनी, विशिष्ठ अतिथि उमेश सोनी, कृष्ण मोहन चोरसिया, नरेन्द्र सोनी, सरपंच रीना खटीक रहे।