मेरठ: गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब पर की गई टिप्पणी के खिलाफ बसपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Meerut, Meerut | Dec 24, 2024 मेरठ में बहुजन समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सदन में अमित शाह द्वारा बाबा साहब पर की गई टिप्पणी बेहद गंभीर विषय है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती ने अमित शाह को माफी मांगने का समय दिया था। लेकिन उन्होंने जनता के बीच पहुंचकर माफी नहीं मांगी।